Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: 11 फरवरी को होगा वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन

मेरठ: 11 फरवरी को होगा वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर |

मेरठ। श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा 16वें वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 11 फरवरी को होगा। परिचय फार्म का विमोचन करते समय संस्था के अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग ने यह जानकारी दी।

गुरूवार को संस्था के अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया वैश्य युवक-युवती 16वाँ परिचय सम्मेलन दिनांक 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से होगा। परिचय सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली व देहरादून के वैश्य बन्धु एकत्रित होंगे। कार्यक्रम पं. प्यारे लाल शर्मा स्मारक निकट बच्चा पार्क पर होगा। परिचय फार्म का विमोचन संस्था अध्यक्ष सर्वेश नन्दन गर्ग द्वारा किया गया। फार्म मिलने के लिए 400 सेन्टर बनाए गए है जहां फार्म उपलब्ध होगे। इनसे पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी शहरों व कसबों को जोड़ा गया है। परिचय फार्म 20 जनवरी 2024 तक लिये जा सकेंगे। इसके बाद परिचय स्मारिका 11 फरवरी 2024 को प. प्यारे लाल स्मारक पर मिलेगी, जिसे देखकर अभिभावक अपने बच्चों के लिये वर-वधु का चयन कर सकेंगे। सर्वेश नंदन गर्ग ने बताया यह कार्यक्रम लगभग 40 वर्षों से संस्था द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया आज के समय में कोई एक दूसरे को रिश्ता नहीं बताना चाहता। परिचय स्मारिका मिलने के बाद अभिभावक आपस में एक दूसरे से बात कर रिश्ता तय कर लेते है। महामंत्री अमन गुप्ता ने जानकारी देते हुए काह कि संस्था 11 वैश्य समाज की कन्याओं का विवाह करेंगी। जो भी अभिभावक पैसो के कारण विवाह नहीं कर पा रहे, संस्था अभिभावक के रूप में पूर्ण खर्चा उठाकर विवाह करायेगी। जिसके लिये आवेदन कार्यालय पर लिये जायेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दहेज प्रथा को रोकना व समाज को एकजुट करने का प्रयास है।

प्रैसवार्ता में राजेश अग्रवाल, सर्वेश नन्दन गर्ग, मुकेश अग्रवाल, अमन गुप्ता, अनिल मित्तल, संजीव गुप्ता, राजीव मित्तल, डा. प्रफुल्ल राजवंशी, रामप्रसाद गुप्ता, सुरेश गुप्ता (देवप्रिया) अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, संजय गोयल, अंकित सिंघल, विजय गोयल, संजय बंसल, गौरव गुप्ता, विपुल सिंहल, मोहनलाल गर्ग, महेश सिंघल, हरशरण गोयल, ईश्वर कंसल, सुधीर मित्तल, संजय रस्तोगी, सतेन्द्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विशाल गर्ग व अनिल सिंघल आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts