Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लगाई वैक्सीन

Meerut: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लगाई वैक्सीन

-

मेरठ। पुलिस लाइन नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 15 साल की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है।
वैक्सिनेशन के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि, यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इस वैक्सीन का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है। इसके अलावा, 15 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सिन टीका भी उपलब्ध है, जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए है। यह टीकाकरण अभियान 2007 या उससे पहले पैदा हुए बच्चों के लिए है।

 

 

उन्होंने कहा कि, इसका संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मेरठ के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। यहां ओपीडी, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सामान्य रोग उपचार की सेवाएं प्रदान की जाती है। यह केंद्र शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी इसका पूरा लाभ मिल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts