spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutअपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है उत्तर प्रदेश: गौरव भाटी

अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है उत्तर प्रदेश: गौरव भाटी

-

  • बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना।

 

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश में विगत आठ साल के योगी शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अगर हम कहें कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। एनसीआरबी के आॅकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं। पूरे देश में महिलाओं के प्रति जितने अपराध हो रहे हैं उसका 15 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में होते है।

पूरे प्रदेश का शायद ही कोई जनपद होगा, जहां आये दिन कोई जघन्य अपराध नहीं होता हो। इतना ही नहीं जो सामाजिक अपराध खत्म से हो गये थे, वह भी अब भाजपा के शासन में फिर से होने लेगे हैं। जैसे दलितों की बारातों पर हमला, उन्हें घोड़ी पर न चढ़ने देना और तो और अब दबंग उन्हें अपने इलाकों से निकलने देना भी नहीं चाहते। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराधियों में कानून का डर खत्म सा हो गया है।

उन्होंने कहा कि शर्मनाक स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाति और धर्म देखकर अपराधियों की पहचान करते हैं। पिछले एक महीने की अगर बात करें तो हमारे जनपद में कई बड़ी आपराधिक घटनाएं हुई है। स्टाम्प घोटाला प्रशासन विफल नित नये मामले उजागर हो रहे है। जबकि, सरकारी जमीन को लगातार भू-माफियाओ कब्जाकर अवैध कालोनियां बना रहे है। इसके अलावा किसान आन्दोलन प्रतिकर मुददा अनेकों वर्षों से लम्बित पड़ा है। सरकार इस मामले में कोई ध्यान नहीं दे रही।

वहीं, बिना सुविधाओं के जबरन वसूली करते टोलकर्मी सेना के जवान की पिटाई भूनी टोल प्लाजा मात्र उदाहरण है। जबकि, टोल प्लाजा पर रोजाना मारपीट की घटनाएं हो रही है। वहीं, प्राईवेट / सरकारी अस्पतालों और स्कूलों में जनता के साथ अवैध वसूली हो रही है। गरीब जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है और सरकार का जनता के जनता के हित में कोई कार्य नहीं करना यह दशार्ता है कि, बीजेपी को जनता से कोई लेना देना नहीं है।

संगठन सृजन अभियान में गांवों तक पहुंच रही कांग्रेस

 

 

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव भाटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को ग्राम रोहटा का दौरा किया। यहां उन्होंने उस परिवार से मुलाकात की जिसके सदस्य बीसु (कालू के पुत्र) का शव हिंडन नदी से बरामद हुआ था। बीसु 22 तारीख को नदी में डूब गए थे और कल उनका शव मिला।

भाटी ने इसी गांव में ब्रजपाल उर्फ बृजेश के बेटे रोहित से भी भेंट की। ब्रजपाल ने आत्महत्या कर ली थी। भाटी ने परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद गौरव भाटी डालमपुर गांव पहुँचे। यहाँ अशोक पहलवान और अश्वनी शर्मा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में भाटी ने कार्यकतार्ओं से कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बुजुर्गों और युवाओं दोनों को पार्टी से जोड़ना होगा।

कार्यकतार्ओं से स्पष्ट कहा कि जब तक गांव-गांव तक कांग्रेस नहीं पहुंचेगी, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। भाटी का अगला पड़ाव कैथवाड़ी गांव रहा, जहाँ उदयवीर त्यागी और अनिरुद्ध त्यागी ने कार्यक्रम आयोजित किया। यहाँ बड़ी संख्या में बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। कार्यकतार्ओं ने फूलमालाओं से भाटी का स्वागत किया।

इस तरह गौरव भाटी का एक ही दिन में तीन गांवों का दौरा कांग्रेस कार्यकतार्ओं के लिए उत्साह का कारण बना। उन्होंने जहाँ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना जताई, वहीं कार्यकतार्ओं से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प भी लिया। अनिरुद्ध त्यागी, उदयवीर त्यागी, जगदीश शर्मा, जवाहर सिंह, अरुण त्यागी, शबी खान, सुनीता मंडल समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts