HomeTrendingअमेरिकी उपराष्ट्रपति पहुंचे आमेर किला

अमेरिकी उपराष्ट्रपति पहुंचे आमेर किला

-


जयपुर। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को परिवार के साथ जयपुर के आमेर किले पहुंचे। जहां उनका स्वागत जीवंत राजस्थानी लोक कलाकारों और पारंपरिक रूप से सजे हाथियों के साथ किया गया। जानकारी के अनुसार, जेडी वेंस पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रामबाग पैलेस से आमेर किले गए।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जब आमेर किले के मुख्य प्रांगण जलेब चौक में पहुंचे तो दो सजी-धजी हथिनी चंदा और माला ने अपनी सूंड उठाकर उनका स्वागत किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किले में उनकी अगवानी की।

जेडी वेंस ने परिवार समेत राजस्थान की जीवंत संस्कृति की झलक पेश करने वाले कच्ची घोड़ी, घूमर और लोक नृत्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। उपराष्ट्रपति वेंस अपने बेटे इवान और विवेक का हाथ थामे लाल कालीन पर चले, जबकि उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपनी बेटी मीराबेल को गोद में उठाया हुआ था। वेंस परिवार की इस यात्रा को देखते हुए आमेर के किले को सोमवार दोपहर 12 बजे से 24 घंटे के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts