Homepolitics newsविधानसभा में हंगामा, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

विधानसभा में हंगामा, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

-

  • संभल घटना के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

एजेंसी, लखनऊ। विधानमंडल का सत्र सोमवार से शुरू हो गया। जैसा कि पहला दिन हंगामेदार होने की उम्मीद थी। वैसा ही हुआ। सपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष उन्हें समझाते रहे। सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान में धर्म निरपेक्ष, पंथ निरपेक्ष या समाजवाद का एक भी शब्द नहीं है। कहा कि लोगों को भ्रमित करके आप लोग सिर्फ सत्ता हथियाना चाहते हैं। कहा कि संभल घटना के जो भी दोषी हैं, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि सरकार ने कहा है कि हम ज्यूडिशियल कमेटी बनाएंगे।

दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कहा कि विपक्ष सच्चाई को स्वीकार नहीं करेगा। 1982 में दंगा हो गया। 1986, 1990, 1992, 1996 में लगातार दंगे होते रहे। लगातार मौतें होती रहीं। अब तक 209 हिंदुओं की हत्या हो चुकी। लेकिन किसी ने उन निर्दोश हिंदुओं के बारे में दो शब्द भी नहीं कहे। आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। मंदिर को तोड़कर ही मस्जिद बनाई गई कहा कि नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि मंदिर निकल आएगा तो क्या मंदिर बन जाएगा।

कहा कि बाबर नामा भी यही कहता है कि मंदिर को तोड़कर ही हर मस्जिद को बनाया गया है। कहा कि सर्वे के दौरान दो दिन कोई शांति भंग नहीं हुई। लेकिन तीसरे दिन जुमे के नमाज के बाद जो सक्रियता देखी गई। उसके बाद घटना हुई। सीएम योगी ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 फीसदी तक की कमी आई है। 2012-2017 के दौरान सपा के कार्यकाल के दौरान 815 सांप्रदायिक दंगे हुए। इसमें 192 लोगों की मौत हुई। इससे पिछले कार्यकाल में भी 616 दंगे हुए। जिसमें 121 लोगों की मौत हुई।

भगवान विष्णु का अवतार होगा संभल में लखनऊ। संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने शिव मंदिर का पता चलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल में ही भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा। सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि संभल में भड़काऊ तकरीरों से माहौल खराब हुआ है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे हो रहा था। यहां का एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा। सीएम ने कहा, जय श्री राम का नारा चिढ़ाने वाला नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts