– फरवरी में उतरे स्वेटर-जॉकेट।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने धीरे-धीरे करवट बदल ली है। पछुआ हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने के साथ ही दिन के तापमान में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा में फाल्गुन की हल्की गर्माहट साफ महसूस होने लगी है, जिससे फरवरी में ही मार्च जैसा अहसास हो रहा है। बुधवार को राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में गर्मी का अहसास हुआ।


