spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, यूपी में फिर सताएगी उमस...

UP Weather: मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, यूपी में फिर सताएगी उमस और गर्मी

-

– कुछ दिन नदारद रहेगी बारिश।

लखनऊ। यूपी में मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। अब उमस और गर्मी फिर सताएगी। कुछ दिन तक बारिश नदारद रहेगी। मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है।

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता में कमी आने से उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक कहीं कहीं छिटपुट बारिश छोड़कर प्रभावी बारिश की संभावना कम है। बारिश में कमी से गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी।

वहीं बादल छंटने और धूप होने से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, इस दौरान पश्चिमी यूपी के तराई हिस्सों में कहीं-कहीं बादल छाने और बौछारें पड़ने की संभावना है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर चुका है। इन्हीं वजहों से उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मानसून की सक्रियता कम रहेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts