लखनऊ ।उत्तर प्रदेश में आज बीएड की प्रवेश परीक्षा हो रही है। सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में बीएड दाखिले के लिए ये टेस्ट हो रहा है। यूपी में हो रही बीएड की प्रवेश परीक्षा में करीब साढ़े चार लाख छात्र बैठें हैं। ये परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 के बीच की है।
दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे के बीच की है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर एग्जाम सेंटर्स में कड़ी सुरक्षा की गई है। एग्जाम सेंटर में स्मार्ट फोन, घड़ी ले जाना मना है। मेटेल की पानी की बोतल भी बंद है। सुबह से परीक्षार्थियों की एग्जाम सेंटर के बाहर लंबी-लंबी लाइन देखी गई हैं। एग्जाम सेंटर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।