HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

-

पिलखवा-फरीदनगर मार्ग पर हुआ हादसा, बाइक से दोस्त के साथ घर लौट रहा था


मोदीनगर। पिलखुवा-फरीदनगर मार्ग पर गांव अमराला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव भोजपुर निवासी 25 साल के राहुल कुमार अपने साथी शिवम के साथ गुरुवार रात किसी काम से फरीदनगर गए थे। वे रात करीब बारह बजे वापस गांव भोजपुर लौट रहे थे।

जब वे पिलखुवा-फरीदनगर मार्ग पर गांव अमराला के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे।

करीब एक घंटे से अधिक समय तक दोनों युवक झाड़ियों में पड़े रहे। बाद में राहगीरों ने उन्हें देखा और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एक अन्य सड़क हादसे में, मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव तिबड़ा निवासी बिजेंद्र सिंह साइकिल से बाजार जा रहे थे। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक कट के पास, तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में बिजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts