spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutअनोखी शादी, जूता चुराई के लिए दिए 11 लाख रुपए, दूल्हे पर...

अनोखी शादी, जूता चुराई के लिए दिए 11 लाख रुपए, दूल्हे पर हुई धन वर्षा

-

– दूल्हे पर हुई धन वर्षा, दो करोड़ छप्पन लाख रुपये दिए गए नकद।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ में शाही शादी का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो परतापुर के एनएच-58 के एक नामचीन रिसॉर्ट का बताया जा रहा है। जहां रविवार देर रात ये शादी समारोह हुआ। लगभग तीन मिनट के इस वीडियों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बैग से नोटों की गड्डियां निकालकर शादी में लोगों को बांटी जा रही हैं। दूल्हे की सालियों को जूते चुराई में 11 लाख रुपए दिए गए। वहीं, निकाह पढ़ाने वाले को भी 11 लाख रुपए का नेक दिया गया।

वीडियो में काफी लोग नजर आ रहे हैं। इसमें एक जिम्मेदार आदमी लेनदेन की बात करता सुनाई दे रहा है। वो कहता है कि, दो करोड़ छप्पन लाख रुपए मय गाड़ी के दिए गए। इसमें 75 लाख रुपए गाड़ी के लिए हैं। इस बात पर लोग कहते हैं बढ़िया, बढ़िया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष की तरफ नोटों से भरे सूटकेस खिसकाता है। नीले रंग के दो और लाल रंग के एक सूटकेसों में भरकर ये रकम सौंपी जाती है। इसके बाद एक थैले से नोटों की गड्डियों को निकालकर उन्हें गिना जाता है। 500-500 के नोटों की गड्डियां हैं। थैले से नोटों की गड्डियां निकाली जाती हैं।

इसमें से गाजियाबाद के एक आदमी को आठ लाख रुपए दिए जाते हैं। ये आठ लाख रुपए मस्जिद में दान किए गए हैं। इसके बाद 11 लाख रुपए निकाह पढ़ाने वाले के नाम पर दिए जाते हैं। फिर दूल्हा पक्ष इसी में से 11 लाख रुपए के नए नोट दूल्हे की सालियों को जूते चुराई का नेग देता है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के दूल्हे ने मेरठ की दुल्हन से निकाह किया है। जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts