HomeCRIME NEWSकेंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी

-

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर रविवार को पुलिस थाने पहुंचीं। महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद हड़कंप मच गया है। रक्षा खडसे ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

मुक्ताईनगर तहसील के कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान कुछ आवारा लड़कों ने केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी समेत कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड की घटना को अंजाम दिया जिसकी शिकायत लेकर रक्षा खडसे पुलिस थाने पहुंचीं।

छेड़छाड़ के इस मामले में रक्षा खडसे के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे आवारा युवकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts