HomeAccident Newsअनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक की मौत

अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक की मौत

-

– गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक एक घर में घुस गया। इस हादसे में घर के बाहर सो रहे 53 वर्षीय सहदेव (पुत्र चुनुवाद) की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक की चपेट में आने से घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में दुख का माहौल छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनवाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।

 

 

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है।

इस मामले में देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया था। इस घटना में घर के बाहर सो रहे 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts