HomeAccident Newsपुलिस की अनियंत्रित गाड़ी घर में घुसी, एक की मौत

पुलिस की अनियंत्रित गाड़ी घर में घुसी, एक की मौत

-

– पुलिसकर्मियों ने खुद पर मुकदमा दर्ज कराने की कही बात, स्टेयरिंग जाम होने की बात आई सामने

बलरापमुर। पुलिस की एक अनियंत्रित गाड़ी एक घर में घुस गई। इस घटना से घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हरैया सतघरवा क्षेत्र का परसपुर गांव हाइवे के किनारे है। बुधवार की रात घर के बाहर राम समुझ जायसवाल का 45 वर्षीय बेटा पंकज जायसवाल सो रहा था। पंकज परसदा बाजार में किराना की दुकान चलाता है। देर रात करीब साढ़े 11.30 बजे तेज रफ्तार में जा रही पुलिस गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पहले बाहर सो रहे पंकज पर चढ़ी और फिर उसके बाद वह उसके घर में घुस गई।

इससे पूरे घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल को रात में ही तुलसीपुर सीएचसी ले गए। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत रात में ही हो गई थी। सुबह घटना से पूरे गांव में आक्रोश है, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

सीओ ललिया डा. जितेंद्र कुमार ने माना कि घटना पुलिस वाहन से हुई है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर मोबाइल टीम गई थी। रात को लौटते समय एक वाहन की स्टेयरिंग जाम हो गया। जिससे दुर्घटना हुई।

हादसे पर दुख जताते हुए प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। परिजन तहरीर दें, यदि परिजन को लगता है कि मैं दोषी हूं तो खुद पर भी मुकदमा दर्ज कर लूंगा। पुलिस परिवार के साथ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts