HomeTrendingजायस में बेकाबू ट्रक दो दुकानों में घुसा

जायस में बेकाबू ट्रक दो दुकानों में घुसा

-

रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, दुकानें बंद होने से नहीं हुई जनहानि


अमेठी। जायस कस्बे में रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित अंडे की दुकान और एक अन्य दुकान में जा घुसा। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने जायस थाना क्षेत्र में दुर्घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की संरचना, मोड़ की स्थिति और यातायात व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से बातचीत कर दुर्घटना के कारणों और उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के बाद एसपी ने कहा कि इस स्थान पर तीव्र मोड़ और वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ने बताया कि इस मोड़ पर जल्द ही तीव्र मोड़ के चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर युक्त चेतावनी बोर्ड और आवश्यकता के अनुसार स्पीड ब्रेकर लगवाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र भी भेजा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन की सुरक्षा बनी रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts