HomeTrendingदो बेटों की हत्या कर सुसाइड की कोशिश की

दो बेटों की हत्या कर सुसाइड की कोशिश की

-

मुंह में कपड़ा ठूंसा, रॉड से सिर फोड़ा, नौ साल की बच्ची दादी के पास छिपी


गाजीपुर। खानपुर इलाके में बुधवार रात एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रजहटी गांव में एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों की निर्मम हत्या कर खुद फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते महिला को बचा लिया गया। वहीं बच्चों का शव कमरे में पड़े बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में मिला।

उनके बगल में सल्फाज की शीशी पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम में भेज महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। जबकि, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया में बच्चों के भोजन में जहर या नशीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका के चलते खाने के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

एसपी डॉ. ईरज रजा के मुताबिक, क्षेत्र के रजहटी गांव की निवासी अर्जुन राजभर उड़ीसा में पेटिंग का काम करते हैं। घर पर पत्नी पूजा बेटे करन (14) और आर्यन (12) और बेटी प्रतिभा (9) के संग रहती है। करन सातवीं, आर्यन छठवीं और प्रतिभा 5वीं क्लास में पढ़ती है।

दोपहर करीब दो बजे पूजा सास लालपूरी पोती प्रतिभा को लेकर किसी ओझा के पास गई थी। शाम सात बजे दादी-पोती वापस लौटी तब उसने पोतों के बारे में पूजा से पूछताछ की। इस दौरान पूजा तरह-तरह बहाना बनाने लगी। शक होने पर सास कमरे के भीतर गई तब अंदाज का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। सास ने बताया कि बिस्तर उनके दोनों पोतों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी।

यह देखकर वह शोर मचाती हुई घर से बाहर निकली। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों को देख पूजा घबरा गई और वह फंदा लगाकर खुदकुशी करने लगी। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे बचा लिया और फौरन पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार, महिला का पति अर्जुन राजभर करीब तीन साल पहले मुंबई में काम करने के दौरान पहली पत्नी पूजा देवी के रहते दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह दूसरी पत्नी के साथ मुंबई में रहने लगा और गांव नहीं आता था। वह परिवार के खर्च के लिए कभी-कभार पैसे भेजता था। पूजा अपने तीन बच्चों के साथ सास-ससुर के घर रहती थी। पति की दूसरी शादी के बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह अक्सर चिड़चिड़ी रहती थी और बच्चों के साथ मारपीट भी करती थी।

खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बच्चों की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतका की बेटी प्रतिभा से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह और चोटों की स्थिति स्पष्ट होगी।

बेड पर मिले दोनों शव
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पारिवारिक मनमुटाव के बाद वारदात का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे परिवार में चल रहा आपसी मनमुटाव भी एक कारण हो सकता है। पुलिस ने बच्चों की मां को मुख्य आरोपी मानते हुए हिरासत में लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात किस क्रम में हुई और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts