spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमुस्लिमों के दो पक्ष भिड़े, मारपीट, पथराव-फायरिंग

मुस्लिमों के दो पक्ष भिड़े, मारपीट, पथराव-फायरिंग

-

– गाली देने से रोकने पर दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष, पांच आरोपी गिरफ्तार, हालात कंट्रोल में


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिवालखास कस्बे में नमाज के बाद मुस्लिम समाज के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों तरफ से पथराव हो गया। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग आमने-सामने आ गए। चीख-पुकार मच गई। फायरिंग हो गई। मारपीट और पथराव में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
सूचना पर जानी थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिवालखास निवासी जाहिद रविवार को बाजार में गया था। वहां वह किसी को गाली दे रहा था। सिवालखास के नाजिम ने उसको गाली देने से रोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया।
सोमवार को ईद की नमाज के बाद सभी अपने घरों को जा रहे थे। रास्ते में नाजिम और जाहिद का आमना-सामना हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ से लोग एकत्र हो गए। पथराव हो गया। फायरिंग की गई। हालांकि अभी तक किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कई लोग चोटिल हुए हैं, किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। पुलिस मौके पर है। हालात सामान्य हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर ली जा रही है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक युवक सीधे फायरिंग करते आ रहा नजर
पथराव के दौरान एक युवक तमंचे से लोगों पर सीधे फायरिंग करते नजर आ रहा है। पुलिस माहौल बिगाड़ने वालों की तलाश में दबिश दे रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts