– सड़क हादसे में पांच घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजैनी चौराहे के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ ने बताया कि यह दुर्घटना बीती रात करीब चार बजे हुई। बस्ती की ओर से खलीलाबाद जा रहा एक ट्रेलर सड़क निर्माण के कारण गलत साइड से आ रहा था। तभी खलीलाबाद से बस्ती की ओर जा रही एक डीसीएम से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में विकास पांडेय, अरविंद, अरुणेश, राकेश और अमित नामक पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

