Thursday, August 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutहापुड़ मार्ग पर सड़क हादसे में दो की मौत, एक गम्भीर, परिवार...

हापुड़ मार्ग पर सड़क हादसे में दो की मौत, एक गम्भीर, परिवार में मचा कोहराम

  • हापुड़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो भाईयों की मौत
  • तीसरा गंभीर घायल।

शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर

मेरठ। हापुड़ मार्ग पर धीरखेड़ा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। उधर गंभीर रूप से घायल तीसरे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पांची निवासी कृष्ण उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र सुनील जाटव गुरुवार देर रात्रि अपने भाई अशोक उम्र करीब 18 वर्ष, कन्हैया उम्र करीब 21 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर बीमार मां पुष्पा को ऑटो में बैठाकर हापुड़ चिकित्सक को दिखाने जा रहे थे। जैसे ही मेरठ हापुड़ मार्ग पर धीरखेड़ा के समीप पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पास ही अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कृष्ण व अशोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कन्हैया को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।

थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि दूसरे वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments