HomeAccident Newsट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, पूर्व मंत्री की बेटियां घायल

ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, पूर्व मंत्री की बेटियां घायल

-

जलालाबाद-कांठ रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक


शाहजहांपुर। परशुरामपुरी क्षेत्र के जलालाबाद-कांट रोड पर ककरहा मोड़ कट के पास गुरुवार रात ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा की बेटियां अनीता वर्मा, अंजलि वर्मा और सोनिका शामिल हैं। चौथा घायल स्कॉर्पियो चालक अंश राजपूत है।

गुरुवार रात करीब 11 बजे पीआरबी के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। बताया गया कि ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान पता चला कि स्कॉर्पियो को अंश राजपूत पुत्र विवेक राजपूत निवासी ग्राम मौजमपुर, थाना मिजार्पुर चला रहा था। हादसे में चालक अंश राजपूत के अलावा स्कॉर्पियो में सवार अनीता वर्मा, अंजलि वर्मा और सोनिका घायल हो गईं। सभी घायल ग्राम मौजमपुर के निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुरी पहुंचाया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। दी गई जानकारी के अनुसार, फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts