HomeTrendingट्रक की पिकअप से जोरदार भिड़ंत, 13 घायल -

ट्रक की पिकअप से जोरदार भिड़ंत, 13 घायल –

-

अकबरपुर के एक ही परिवार के लोग गमी में जा रहे थे, दो की हालत गंभीर


इटावा। थाना बसरेहर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना चमनपुरा मोड़ के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुई।

अकबरपुर गांव निवासी यह परिवार चौबिया थाना क्षेत्र के उनवा संतोषपुर गांव में एक रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से जा रहा था। चमनपुरा मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ट्रक से पिकअप की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों में सात महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इनमें राजेश (50), श्रीदेवी (65), राजबहादुर (40), ब्रजेश (50), सुसमा देवी (35), राधा (50), सिया देवी (60), कृष्ण मुरारी (40), नीरज देवी (35), मंजू देवी (36), बिनीता (36), अमित (36) और शिवबती (55) शामिल हैं। राजबहादुर और शिवबती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल राजबहादुर और शिवबती को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts