HomeTrendingट्रक में पीछे से घुसी स्कार्पियो, तीन की मौत, चार घायल

ट्रक में पीछे से घुसी स्कार्पियो, तीन की मौत, चार घायल

-

लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर हुआ हादसा, कार के पहिए टूटकर अलग हो गए, छत पूरी गायब हुई


अयोध्या। तेज रफ्तार स्कार्पियो, ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो की छत उड़ गई। गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई। उसके पहिए निकल कर बाहर आ गए। घटना के समय उसमें 7 लोग सवार थे। जिसमें से तीन की अंदर फंसने से मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि 4 घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने देखा तो फौरन पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। उसके बाद शीशा तोड़कर स्कार्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायलों को भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज के अयोध्या- लखनऊ नेशनल हाइवे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह में लखनऊ की तरफ से स्कार्पियो आ रही थी। गाड़ी की स्पीड अधिक थी। गाड़ी जैसे ही मुबारकगंज के अयोध्या- लखनऊ नेशनल हाइवे पर पहुंची। उसके आगे एक ट्रक जा रहा था। स्कार्पियो की स्पीड काफी अधिक थी। गाड़ी चला रहा

शख्स उसे नियंत्रित नहीं कर पाया। स्कार्पियो स्पीड में पीछे से ट्रक के अंदर जा घुसी। धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई पड़ी। सड़क पर स्कार्पियो के पार्ट्स बिखर गए। सड़क पर जगह-जगह खून के धब्बे दिखाई दिए।

घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। क्रेन भी बुलाई गई। शीशा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

उसके बाद उन्हें एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें भर्ती कराया गया। उनका इलाज अभी चल रहा है। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटवाया गया। उसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो पाई।

थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि हादसे में ट्रक और स्कार्पियों में टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस घटना में चार लोग घायल हैं। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी छानबीन की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts