Wednesday, April 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़, पुलिस ने किसी तरह...

मेरठ में शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़, पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला, वीडियो आया सामने…

  •  बाउंसरों द्वारा कुछ लोगों को बाहर रोकने के दौरान मची भगदड़, 
  • शिव महापुराण कथा के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं घायल, पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर-4 में चल रही महा शिव पुराण कथा में शुक्रवार दोपहर अचानक एंट्री गेट के पास कथा स्थल पर पहुंचने को लेकर भगदड़ मच गई। जिसमें कई महिलाएं नीचे गिरकर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि भगदड़ बाउंसरों द्वारा भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को रोकने के दौरान धक्का मुक्की को लेकर हुई।

 

 

शताब्दीनगर में कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा सुनाई जा रही है। शुक्रवार को कथा के छठे दिन भी भारी संख्या में कथा स्थल पर भीड़ जमा थी। इस कथा में मेरठ या आसपास के जनपद के ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों से भी श्रद्धालु कथा सुनाने आए हुए हैं।

शुक्रवार को दोपहर करीब सवा बजे पांडाल पूरी तरह रोजाना की तरह खचाखच भरा था, लेकिन भीड़ का आना जारी था। इस दौरान कुछ लोग जब भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे, तो व्यवस्था में लगाए बाउंसरों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते दोनों तरफ से धक्का मुक्की हो गई और इसमें भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि यह भगदड़ बाहरी हिस्से में मची, जिसके कारण महिलाएं नीचे गिर गई और एक दूसरे के ऊपर गिरते लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

 

व्यवस्था संभाल रहे कुछ लोगों ने महिलाओं और बच्चों को निकालने की कोशिश की। लेकिन, काफी देर तक वहां चीख पुकार मचती रही। वहीं घायल हुए लोगों को कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे लोगों ने बामुश्किल एंट्री गेट से बाहर निकाला। लेकिन अचानक हुई इस अफरा तफरी से महिलाएं और बच्चे सहम गए।

हालांकि समय रहते व्यवस्था संभाल रहे लोगों ने एंट्री गेट से महिलाएं और बच्चों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद एक बार फिर व्यवस्था को सुचारु किया गया। इस हादसे में करीब चार महिलाओं के चोटिल होने की बात कही जा रही है।

भीतर भगदड़ मचती तो होता बड़ा हादसा

गनीमत रही कि यह भगदड़ कथा पंडाल के बाहर मची। यदि यह भीतर की तरफ मच जाती तो निश्चित ही हाथरस जैसे कांड की पुनरावृत्ति मेरठ में भी हो सकती थी। पुलिस और व्यवस्थापकों ने जिस सूझबूझ से स्थिति को संभाला उससे भी बड़ा हादसा होने से बच गया।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments