- कांवड यात्रा 2024 को लेकर मेरठ नगर निगम की सभी तैयारियां पूरी,
- शिवभक्तों की समस्या के समाधान के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर।
शारदा रिपोर्टर
मेरठ। हर वर्ष की भांति इस साल भी पवित्र सावन माह में आने वाली कावड़ यात्रा को लेकर मेरठ नगर निगम ने सभी तैयारियां शुरू कर दी है। कावड़ यात्रा को लेकर नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा का कहना है कि, नगर निगम के 500 से ज्यादा आउटसोर्सिंग कर्मचारी कावड़ और मुख्य मार्ग पर ड्यूटी देंगे। जो दो शिफ्टों में चलेंगी।
उन्होंने बताया कि पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 तक रहेगी। जबकि, दूसरी शिफ्ट 2 से रात के 10 तक होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा जो परमानेंट शिविर लगाए जाते हैं, उन पर 30 से अधिक मोबाइल टॉयलेट के साथ पानी के टैंकर भी रखे जाएंगे। जबकि, उन हेंडपंपो और पानी के नलों को भी दुरुस्त कराया जाएगा, जो कांवड मार्ग पर पड़ते हैं, ताकि शिवभक्त कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
खबर फटाफट: 15 July 2024 | News Bulletin Video || Sharda Express