spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशHAPURजाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

-

– वाहनों को सीज करने की चेतावनी।

हापुड़। यातायात पुलिस ने वाहनों पर लिखे जाति सूचक शब्दों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार के निदेर्शों पर की गई है।

यातायात पुलिस ने शहर की प्रमुख सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जन भर से अधिक वाहनों का चालान काटा गया। कुछ वाहनों को सीज करने की चेतावनी भी दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सामाजिक सद्भाव बनाए रखना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैफिक टीम ने ‘जाट’, ‘गुर्जर’, ‘चौधरी’ जैसे जाति सूचक शब्दों वाले वाहनों पर कार्रवाई की।
ततारपुर गोल चक्कर और अतरपुरा चौराहे पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। कई वाहन मालिकों ने मौके पर ही जाति सूचक स्टीकर हटा दिए।

यातायात प्रभारी छवि सिंह के अनुसार इस अभियान का मकसद वाहन चालकों को जागरूक करना और जातिगत भेदभाव को समाप्त करना है। यह अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts