spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBijnorप्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

-

– शव को कॉलेज के शौचालय के गड्ढे में छुपाया
– आरोपी महिला प्रेमी संग गिरफ्तार


बिजनौर। जनपद में 29 जनवरी से लापता एक एक व्यक्ति का शव महाराणा प्रताप कॉलेज में शौचालय के टैंक में सड़ी गली हालत में मिला। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने शव को कॉलेज के शौचालय के गड्ढे से बरामद किया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अवैध संबंध के विरोध में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है।

यह मामला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र का है। गांव हकीमपुर मेघवाला के रहने वाले किसान महेंद्र सिंह (45) पुत्र शिवचरण सिंह 29 जनवरी से घर से लापता था। दोपहर लगभग 3:00 बजे वह घर से बाजार जाने को बात कह कर गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ नहीं पता लगा। पिता शिवचरण ने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गांव हकीमपुर मेघा निवासी शिवचरण ने 30 जनवरी को धामपुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह चौहान 29 जनवरी को लापता हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो प्रकाश में आया कि महेंद्र की पत्नी कमलेश के गांव तीबड़ी निवासी मनोज पुत्र राजपाल से अवैध संबंध थे। इसका महेंद्र विरोध करता था।

इस पर कमलेश ने प्रेमी मनोज और उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या करा दी और उसके शव को महाराणा प्रताप स्कूल के शौचालय के गड्ढे में छुपा दिया। पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

पुलिस ने इस मामले में मनोज को गिरफ्तार किया तो मनोज ने बताया कि उसके महेंद्र की पत्नी कमलेश के साथ संबंध थे। इसी संबंध के चलते उसने महेंद्र सिंह की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी। फिर उसके बाद मृतक के कपड़े जला दिए। शव को कॉलेज के गटर में फेंककर फरार हो गया।

पुलिस ने मनोज की निशानदेही पर मंगलवार रात 8 बजे महेंद्र के शव को गटर से बरामद किया। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और उसके जले हुए कपड़े, मोबाइल भी बरामद किया। आरोपी कमलेश और उसके प्रेमी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

एसपी ने बताया कि हत्यारोपी मनोज चौहान महाराणा प्रताप स्कूल में नौकरी करता था। उसने कुछ दिन पहले ही स्कूल से नौकरी छोड़ी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगालने में लगी है।

21 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे

परिवार के लोगों ने बताया कि महेंद्र चौहान एक मिलनसार व्यक्ति था। उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। महेंद्र और हत्यारोपी मनोज के खेत भी पासपास है। महेंद्र सिंह के एक पुत्र और एक पुत्री है। उसकी शादी 21 साल पहले नगीना थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी की रहने वाली कमलेश के साथ हुई थी।

दो दिन से गुमराह कर रहा था मनोज

हत्यारोपी मनोज पुलिस को दो दिन से गुमराह कर रहा था। मंगलवार को मनोज ने पुलिस को बताया था कि उसने महेंद्र के शव को हत्या करने के बाद बालावाली में गंगा में फेंक दिया है। पुलिस आरोपी मनोज को लेकर दिनभर बालावाली में महेंद्र के शव को बरामद करने का प्रयास करती रही थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts