HomeTrendingजंक्शन पर टीएलसी चार्जिंग केबिन में लगी आग

जंक्शन पर टीएलसी चार्जिंग केबिन में लगी आग

-

फायर टीम ने ताला तोड़कर बुझाई आग, टला बड़ा हादसा


प्रयागराज। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार रात करीब 10 बजे टीएलसी चार्जिंग केबिन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पार्सल गेट के पास स्थित बंद केबिन से धुआं और लपटें उठती देख यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ और फायर विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से केबिन के अंदर फैल रही थी। केबिन बंद होने के कारण दमकलकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से पहले उसका ताला तोड़ा, फिर अंदर पहुंचकर आग बुझाई। त्वरित कार्रवाई के चलते आग आसपास के उपकरणों तक नहीं फैल सकी।

यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो वह आसपास के विद्युत उपकरणों और रेलवे संसाधनों तक फैल सकती थी। इससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। हालांकि, फायर टीम और आरपीएफ के समन्वित प्रयास से कुछ ही देर में स्थिति सामान्य कर ली गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरूआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। रेलवे प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts