spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, आए...

Meerut: ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, आए दिन धमकी से डिप्रेशन में था

- युवक के ससुरालवालों ने उस पर झूठा केस कराया था। वो युवक को लगातार परेशान कर रहे थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहैल गार्डन का है।

-

  • झूठे मुकदमे से परेशान अधेड़ ने जहर खाकर जान दी,

  • ससुरालियों ने कराया था झूठा मुकदमा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। युवक के ससुरालवालों ने उस पर झूठा केस कराया था। वो युवक को लगातार परेशान कर रहे थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहैल गार्डन का है। यहां रहने वाले जान मोहम्मद (40) अपनी मां, पत्नी, 5 बेटियों, चारों भाईयों और उनके परिवार के साथ रहते थे। जान के सबसे बड़े भाई का नाम आस मोहम्मद, दूसरे नंबर पर जान मोहम्मद था। तीसरे नंबर पर मानु और चौथा सबसे छोटा भाई रहीस है।

जान मोहम्मद की शादी 20 साल पहले जलालाबाद मुरादनगर की रहने वाली शहनाज के साथ हुई थी। दोनों के 5 बेटियां हैं। जान मोहम्मद होटलों में खाना बनाने का काम करता था। मृतक जान मोहम्मद के भाई मानु ने बताया कि मेरी भाभी शहनाज ने तीन महीने पहले खुद ब खुद तेजाब पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन वो जिंदा बच गई थी। तबसे हमारा भइया ही उनका इलाज करा रहे थे। अभी 10 दिन पहले उनके मायके वाले भाभी को लेकर मुरादनगर चले गए। साथ ही तीन बेटियों को भी अपने साथ ले गई थी। वहीं दो बेटियां यहां भईया के साथ के रह रही थीं।
अब भईया के ससुरालवाले आए दिन उनको डरा रहे थे। उनसे कहते तुझे जेल में से नहीं निकलने देंगे। 25 साल के लिए जेल करा देंगे।

तुम्हारा मकान बिकवा देंगे। उनके ससुरालियों ने पत्नी को डराने, धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए भईया के खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया था। आए दिन ससुराल पक्ष भईया को परेशान करता और डराता- धमकाता था।

इस तरह से उन्होंने मेरे भाई के मन में डर बैठा दिया। हम लोगों ने भईया को बहुत समझाया, लेकिन उसके दिल का डर नहीं निकला। डर के कारण ही मेरे भाई ने आज जहर पी लिया। सुबह लगभग 6 बजे भाई ने जहर पी लिया। जैसे ही हम लोगों को पता चला, हम उन्हें सबसे पहले मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि वो खत्म हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts