spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsआकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,...

आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

-

– गाजीपुर के दिलदार नगर में हुआ हादसा,


एजेंसी, लखनऊ। गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। कर्मा गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में रवि शंकर कुशवाह (30), उनकी पत्नी सरोज (25) और 7 माह का बेटा अंकुश शामिल हैं। तीनों मोटरसाइकिल से ससुराल सरहुला गांव से वापस लौट रहे थे। वे साली के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। गांव के मोड़ के पास अचानक तेज बारिश और गरजते बादलों के बीच आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोग तुरंत उन्हें दिलदारनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोरोना काल में रवि शंकर के पिता महेंद्र कुशवाह की भी मौत हो गई थी। रवि शंकर दिल्ली में कोचिंग चलाते थे, जबकि उनके बड़े भाई संतोष एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग अस्पताल पहुंच गए। तीनों का शव देख घरवाले दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गत वर्ष जुलाई में भी गाजीपुर के बड़ापुरा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा है कि गाजीपुर, मिर्जापुर आदि इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को लोगों को अलर्ट रखना चाहिये।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts