Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: ई-रिक्शा से सामान चोरी कर लावारिस छोड़ गए चोर, जांच...

Meerut News: ई-रिक्शा से सामान चोरी कर लावारिस छोड़ गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जागृति विहार एक्सटेंशन के पास जंगल में नया ई रिक्शा मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी मेडिकल थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। लेकिन ई रिक्शा से पूरा सामान गायब हो चुका था। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट या चोरी के बाद ई रिक्शा का सामान निकाल कर उसे जंगल में फेंक दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जागृति विहार एक्सटेंशन सेक्टर 5 के पास झाड़ियां में एक नया ई रिक्शा लावारिस हालत में पड़ा था। क्षेत्र के लोगों ने ई-रिक्शा को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। ई रिक्शा में बैटरी, स्टेपनी, पहिए और मोटर आदि कुछ भी मौजूद नहीं था। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों ने ई-रिक्शा कहीं लूटकर या चोरी करके उसका सामान निकालने के बाद उसे जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित सेक्टर 5 में मौजूद झाड़ियों में फेंक दिया है।

पुलिस ई रिक्शा के मालिक की तलाश कर रही है। वहीं कुछ लोग अनहोनी का भी अंदेशा जाता रहे हैं लोगों का कहना है कि कहीं आरोपियों ने ई रिक्शा चालक की हत्या ने कर दी हो। पुलिस जांच के बाद मामले में कार्यवाही की बात कह रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts