spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutतेंदुए का सुराग नहीं, रात में दहशत में निकल रहे लोग

तेंदुए का सुराग नहीं, रात में दहशत में निकल रहे लोग

-


शारदा रिपोर्टर

कंकरखेड़ा। ऐसा लगता है तेंदुओं को क्रांतिधरा रास आ गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं का निकलना बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। दो साल पहले परीक्षितगढ़ से एक तेंदुए के नन्हें शावक को रेसक्यू करके गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया था। ताजा घटनाक्रम में कंकरखेड़ा में एक तेंदुआ सड़क पर आराम फरमाते हुए सीसटीवी कैमरे में कैद हुआ। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो आसपास के लोगों के होश उड़ गए। दो दिन से वन विभाग की टीम तेंदुये को ढूंढ रही है लेकिन सुराग नहीं लग पा रहा है।
सरधना रोड पर शुक्रवार की सुबह करीब 5:45 बजे बाइक सवारी युवक से तेंदुए से आमना-सामना हो गया, लेकिन तेंदुआ छलांग मारकर भाग गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कंकरखेड़ा पुलिस और वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। उसके खेतों में पैरों के निशान तो मिले, लेकिन पूरे दिन तेंदुए का कोई सुराग न लगा। तुलसी कालोनी निवासी राजीव गुप्ता के मकान में तेंदुआ घुस गया और अंदर घूमता रहा। सीसीटीवी कैमरे में यहां भी तेंदुआ कैद हो गया। वहीं, दूसरी ओर आर्यनगर में विनय गुप्ता और अभय सांगवान के मकान में भी तेंदुआ घुस गया था। सुबह के समय तेंदुआ अभय सांगवान और अन्य लोगों के मकान के पिछले हिस्से में खेतों में घुसा बताया गया है। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे वन विभाग की टीम और कंकरखेड़ा पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो उन्होंने खेतों में तेंदुए के पद चिन्ह दिखाई दिए थे।

शनिवार सुबह भी वन विभाग की टीम को तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद टीम वापस लौट गई। शाम को तेंदुए के पंजे के निशान मिले, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। वन विभाग की टीम सर्च कैमरों की मदद से तेंदुये की तलाश कर रही है। फिलहाल जरा सी आहट होते ही लोगों को तेंदुये का डर सताने लगता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts