Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: महंत अवेद्यनाथ महाराज को भारत रत्न देने की मांग

Meerut: महंत अवेद्यनाथ महाराज को भारत रत्न देने की मांग

-

– विश्व हिन्दू महासंघ ने ब्रह्मलीन राष्ट्रीय संत के पक्ष में उठाई आवाज, भेजा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय संत बृहस्लीन महंत अवेद्यनाथ महाराज जी के द्वारा सामाजिक धार्मिक एवं मानव सेवा क्षेत्र में किए गए असाधारण कार्यों के आधार पर भारत रत्न देने की मांग को लेकर शनिवार को विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) के दर्जनों सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

 

There is a demand to award the Bharat Ratna to Mahant Avadyanath Maharaj.

 

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, पूर्व गोरक्ष पीठाधीश्वर गोरखपुर ब्रह्मलीन राष्ट्रीय संत महंत अवेद्यनाथ महाराज जी के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में धर्मांतरण एवं लव जिहाद को रोकने का विषय रहा हो या फिर जातिगत विचारधारा के विपरीत सामाजिक समरसता के आधार पर सनातन संस्कृति की स्थापना करना धार्मिक क्षेत्र में महाराज जी के द्वारा अयोध्या में श्री राम लाल की स्थापना एवं राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में जो भूमिका रही है, उन्हें शब्दों के रूप में व्यक्त कर पाना बहुत कठिन होगा।

उन्होंने कहा कि महाराज जी ने सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के अलावा मानव सेवा के क्षेत्र में भी असाधारण कार्यों को संपन्न करने में विशेष भूमिका निभाई। जिसमें गरीब बच्चों की शिक्षार्थ के लिए स्कूल, कॉलेज तथा विश्वविद्यालय की स्थापना और असहाय रोगियों के लिए अस्पतालों की स्थापना तथा कई अन्य प्रकार की मानव तथा प्रकृति सेवा में अपना योगदान दिया है।

इस लिए विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) भारत सरकार से यह मांग करती है कि, ब्रहालीन महंत अवेद्यनाथ महाराज जी के निस्वार्थ एवं सामाजिक समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सुशोभित किया जाए। ताकि, देश और मानव सेवा करने वाले लोगों को उनका सही सम्मान मिल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts