HomeTrendingज्वेलर्स की दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार

ज्वेलर्स की दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार

-

दिनदहाड़े नकदी और चांदी चुराने वाला पुलिस की हिरासत में, सीसीटीवी से पहचान


मुजफ्फरनगर। खतौली के बड़ा बाजार स्थित आरोही ज्वेलर्स की दुकान से दिनदहाड़े नकदी और चांदी का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

जैन नगर निवासी प्रिंस कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार की बड़ा बाजार खतौली में आरोही ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे प्रिंस कुमार दुकान खुली छोड़कर खाना खाने गए थे। इसी दौरान एक चोर दुकान में घुसकर नकदी और चांदी का सामान चुराकर फरार हो गया।

दुकान संचालक की तहरीर पर थाना खतौली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल उर्फ भूरा पुत्र हाशिम, निवासी कस्बा व थाना मवाना, मेरठ को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts