spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrयुवक को उठाकर जंगल में पीटा, पैर के नाखून उखाड़े, प्रधान समेत...

युवक को उठाकर जंगल में पीटा, पैर के नाखून उखाड़े, प्रधान समेत 10 पर केस

-

– होश में आने पर हाथ में थमाया तमंचा, वीडियो भी बनाया।

बुलंदशहर। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में दो गांवों के बीच चल रही रंजिश एक बार फिर हिंसा में बदल गई। इस बार शिकार बना विलायतनगर का रहने वाला युवक हर्ष। आरोप है कि बिसाइच गांव के कुछ युवकों ने उसे छपरावत अड्डे से जबरन उठाया और जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा।

परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने हर्ष को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट इतनी बर्बर थी कि उसके पैर के नाखून तक उखाड़ लिए गए। इसके बाद युवक को बेहोशी की हालत में बिसाइच गांव ले जाया गया। जब हर्ष के परिजन और गांववाले उसे खोजते हुए बिसाइच पहुंचे, तो वह वहां बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत वहां से लाकर घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़ित के पिता रविंद्र सिंह की शिकायत पर गुलावठी कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में बिसाइच गांव के प्रधान पीतम, अमित बाबू, वंश, आकाश, कृष्णपाल उर्फ अज्जू और सतन तोमर शामिल हैं। इसके अलावा चार अज्ञात युवकों को भी आरोपी बनाया गया है।
रविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने बेटे को बेहोश करने के बाद उसके हाथ में तमंचा थमा दिया और इसका वीडियो भी बना लिया।

उनका कहना है कि यह उनके बेटे को झूठे केस में फंसाने की साजिश है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों गांवों के युवकों के बीच पिछले दो महीनों से विवाद चल रहा था। कोतवाल सुनीता मलिक ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts