Homeदेशघर की दीवार ढही, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

घर की दीवार ढही, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

-

आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल, सुबह सोते समय हुआ हादसा


अमेठी। शनिवार तड़के कच्चे मकान की दीवार गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब चार बजे अचानक मकान की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे दीवार गिरते ही परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। घटना जामो थाना क्षेत्र स्थित घाटमपुर पूरे परमेश्वरी गांव का है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ओमप्रकाश का परिवार शुक्रवार रात अपने कच्चे मकान में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे मकान की मिट्टी की दीवार गिर गई। दीवार गिरते ही परिवार के लोग मलबे में दब गए। जिससे हादसे में ओमप्रकाश की पत्नी कमलेश कुमारी (35) और उनकी सात वर्षीय बेटी आशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ वर्षीय बेटा दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों के मुताबिक ओम प्रकाश दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार रात पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। एक खाट पर कमलेश कुमारी अपनी बेटी आंशी के साथ थीं, जबकि दूसरी खाट पर शिवानी (10), दीपांशु (9) और दीपांशी (4) सो रहे थे। बड़ा बेटा दीपक (12) दिल्ली में रहता है।

रात में मौसम ठंडा होने पर कमलेश अपने बच्चों के साथ मकान के अंदर सोने चली गईं। इसी दौरान तड़के कच्ची दीवार गिर गई और मां-बेटी समेत दीपांशु उसकी चपेट में आ गए। अन्य बच्चे थोड़ी दूरी पर होने के कारण सुरक्षित बच गए।

हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमलेश कुमारी और आंशी को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपांशु की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार मकान लगभग 25़10 फीट का है, जिसमें एक पक्का कमरा और एक कच्चा हिस्सा बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि कच्ची दीवार कमजोर होने के कारण यह हदसा हुआ।

गांव निवासी हनुमान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि मकान का एक हिस्सा गिर चुका था और लोग मलबे में दबे थे। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मां और बेटी की मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जामो थाना प्रभारी ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts