Saturday, June 28, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutहमले में घायल पीड़ित व्हील चेयर पर गुहार लगाने पहुंचा कप्तान ऑफिस

हमले में घायल पीड़ित व्हील चेयर पर गुहार लगाने पहुंचा कप्तान ऑफिस


शारदा रिपोर्टर मेरठ। किठौर पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपियों से मिली-भगत का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को घायल पीड़ित व्हीलचेयर पर कप्तान आॅफिस में गुहार लगाने पहुंचा। उसने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी है।

नंगला सलेमपुर गांव का रहने वाला 62 वर्षीय खलीक शुक्रवार को व्हीलचेयर पर एसएसपी आॅफिस पहुंचा। खलीक ने बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

आरोप है कि बीती 9 मई को दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर खलीक पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग के दोनों हाथ और एक पैर तोड़ डाले। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

मगर, पुलिस ने आरोपियों से सेटिंग करके इस घटना में एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित का कहना है कि वह कई बार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट चुका है। लेकिन, पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। सीओ किठौर के आदेश पर थाना पुलिस ने मजबूर होकर आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में मारपीट की धाराएं बढ़ा दीं।
मगर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज नहीं किया और अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, खुले घूम रहे आरोपी पीड़ित की हत्या की धमकी दे रहे हैं।

घायल बुजुर्ग ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि अब भी पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो वह परिवार के साथ गांव से पलायन कर जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments