spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशअयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक हुआ, बड़ी संख्या में भक्त राम मंदिर...

अयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक हुआ, बड़ी संख्या में भक्त राम मंदिर पहुंचे

-

एजेंसी अयोध्या। देशभर में रामनवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा और आरती हो रही है। सुबह से ही देश भर के मंदिरों में देवी मां के भक्तों की भीड़ लगी है। वहीं भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भी में रामनवमी को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। राम मंदिर में आज भगवान राम का सूर्यतिलक हुआ। रामनवमी को लेकर जहां यूपी के 42 जिलों में अलर्ट है वहीं पश्चिम बंगाल में भी तनाव देखा जा रहा है। आज जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कई जगह शर्तों के साथ शोभा यात्रा निकालने की इजाजत दी गई है। वहीं पीएम मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

अयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक हुआ। सूर्यदेव की किरणें 4 मिनट तक भगवान राम का तिलक करेंगी। रामनवमी के मौके पर राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने किया कन्यापूजन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता पुष्कर धामी

ने राम नवमी के अवसर पर देहरादून में अपने आवास पर ‘कन्या पूजन’ और हवन किया।

पुष्कर सिंह धामी ने किया कन्यापूजन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता पुष्कर धामी ने राम नवमी के अवसर पर देहरादून में अपने आवास पर ‘कन्या पूजन’ और हवन किया।

भागलपुर में बवाल, पुलिस ने डीजे जब्त किया

भागलपुर में भव्य प्रतिमा और डीजे के साथ भगवा क्रांति के सदस्य जैसे ही सड़कों पर उतरे, वैसे ही भागलपुर जिला प्रशासन ने डीजे को जप्त कर लिया। डीजे जब्त होने पर भगवा क्रांति के लोगों ने खलीफाबाग चौक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई, माहौल काफी बिगड़ गया। इसके बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर डीजे जब्त किया गया है। तो वह लोग श्री राम के प्रति मन के साथ सभी जेल जाने के लिए तैयार हैं। डीजे वापस नहीं हुआ तो श्री राम की प्रतिमा भी थाने में जमा होगी और सभी कार्यकर्ता भी जेल जाने के लिए तैयार हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts