Homeउत्तर प्रदेशMeerutउधार के पैसे मांगने पर दुकानदार पर किया हमला

उधार के पैसे मांगने पर दुकानदार पर किया हमला

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में एक कन्फेक्शनरी दुकान मालिक पर उधारी के पैसे मांगने को लेकर जानलेवा हमला हुआ। घटना ढवाई नगर की है, जहां दुकान मालिक आसिफ से बिलाल नाम का व्यक्ति काफी समय से सामान उधार ले रहा था।

बृहस्पतिवार रात को बिलाल फिर से उधार सामान लेने पहुंचा। आसिफ ने मना किया तो बिलाल ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। जब आसिफ ने शोर मचाया, तो बिलाल अपने साथियों को बुला लाया। सभी दुकान में घुस गए और आसिफ पर हमला कर दिया। बिलाल ने पिस्तौल की बट से आसिफ के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आसिफ को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts