Homeउत्तर प्रदेशMeerutपारदर्शिता के साथ हो शीर्घ समस्या का निस्तारण: एसडीएम

पारदर्शिता के साथ हो शीर्घ समस्या का निस्तारण: एसडीएम

-

  • पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं,
  • 139 में से 18 का समाधान।

शारदा न्यूज़, मवाना। अक्टूबर माह के पहले शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में एसडीएम अखिलेश यादव, एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ आशीष शर्मा एवं तहसीलदार आकांक्षा जोशी ने संयुक्त रूप से समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की जनसमस्याएं सुनी और कुछ फरियादियों की जनसमस्याओं को मौके पर अधिकारियों ने हल कराया। इस दौरान कुल 139 समस्या आई और 18 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं, 139 में से 18 का समाधान

 

 

एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में सख्ती से तहसील और थाने में आने वाली प्रत्येक व्यक्ति की समस्या सुनने और निस्तारण के आदेश दिए हैं जोकि पारदर्शिता के साथ मिलकर समस्या का समाधान करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।

मवाना तहसील दिवस में पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ आशीष शर्मा एवं एसडीएम अखिलेश यादव के निर्देशन में शनिवार को तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में फरियादियों की काफी भीड़ रही। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 139 शिकायत पत्र आए जिसमें से 18 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया है। तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 62, पुलिस की 31, शिक्षा विभाग की एक, विकास कार्य संबंधी 11 समेत अन्य कई समस्या पहुंचीं।

एसडीएम अखिलेश यादव एवं एसपी देहात कमलेश बहादुर के नेतृत्व में धरातल स्तर पर विभिन्न समस्याओं को लेकर उनका समाधान कराया जबकि शासनादेश की जारी गाइडलाइन के अनुसार अधीनस्थ अधिकारियों को एसडीएम अखिलेश यादव ने पारदर्शिता के साथ समाधान दिवस में आई समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने के आदेश दिए हैं।‌

चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कार्रवाई को लेकर तैयार रहें। इस मौके पर पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts