HomeJob / Naukriप्रधानमंत्री ने 51 हजार लोगों को बांटे जॉब लेटर

प्रधानमंत्री ने 51 हजार लोगों को बांटे जॉब लेटर

-


एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 15वें रोजगार मेला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 51,000 से ज्यादा युवाओं को जॉब लेटर बांटे। रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया गया और यह रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की केंद्र के लिए आयोजित किया गया।

अक्टूबर 2022 में रोजगार मेला शुरू होने के बाद से केंद्र सरकार ने 10 लाख से ज्यादा स्थायी सरकारी नौकरियां दी गई हैं। पिछले रोजगार मेले में करीब 71000 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉब लेटर बांटे गए थे।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है. सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है कि देश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ते रहें। भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि आॅटोमोबाइल और फुटवियर इंडस्ट्री में प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। जिससे बड़ी संख्या में रोजगार पैदा हुए हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की तरफ से किए गए बदलाव का हवाला देते हुए बताया कि अंतदेर्शीय जलमार्ग के माध्यम से माल प्रबंधन की मात्रा 2014 में 1.8 करोड़ टन थी, जो बढ़कर 14.5 करोड़ टन हो गई है, जबकि राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या पांच से बढ़कर 110 हो गई है और उनकी लंबाई 2,700 किलोमीटर से बढ़कर 5,000 किलोमीटर से अधिक हो गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts