Homeउत्तर प्रदेशMeerutगरीबों के निवाले पर डल रहा डाका, नहीं हो रहा बाल भी...

गरीबों के निवाले पर डल रहा डाका, नहीं हो रहा बाल भी बांका !

-

  • लगातार शिकायतों और छापेमारी के बीच पकड़ी जा रही राशन की चोरी और कालाबाजारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राशन घोटाले के पुराने कसूरवारों को अभी सजा तक सजा नहीं मिली है, नतीजा गरीबों के निवाले पर डाका डालने का सिलसिला बादस्तूर जारी है। हैरानी इस बात की है कि खुद डीएसओ ने खुद गरीबों के नाम पर दिए जाने वाले राशन की चोरी पकड़ी और उसके बाद भी कसूरवारों पर एफआईआर नहीं की जा रही है। इस मामले को लेकर लीपापोती की आशंका जतायी जा रही है। मामला परतापुर के एरिया थर्ड रिठानी स्थित अरुण शर्मा की राशन की दुकान का है। जहां विगत 4 जून को दोपहर एक बजे खुद डीएसओ ने क्षेत्रीय खाद्य सुनील कुमार और पूर्ति निरीक्षक फिरोज अख्तर को साथ लेकर अरुण शर्मा की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर अरुण शर्मा नहीं मिले। नियमानुसार जिनके नाम दुकान है वो यदि दुकान से अनुपस्थित होते हैं तो उन्हें पूर्व सूचना डीएसओ को देनी अनिवार्य है। दुकान को अनाधिकृत रूप से वर्णित गुप्ता व आकिब अली नाम के शख्स संचालित करते पाए गए।

बकौल डीएसओ आकिब अली ने बताया कि उनके द्वारा ही ई-पॉश मशीन संचालित। जब उनसे राशन के स्टॉक रजिस्टर मांगे गए तो उन्होंने असमर्थता व्यक्त की। वहां जब जब जांच की गयी तो 54.25 कुंतल गेंहू व 57. 24 कुंतल चावल कम पाया गया। यानि सौ कुंतल से ज्यादा गरीबों का राशन सिकमी रूप से अरुण शर्मा की दुकान संचालित करने वालों ने ठिकाने लगा। इसको लेकर अरुण शर्मा को नोटिस देकर सफाई मांगी गयी है। एक ही दुकान पर जब सौ कुंतल से ज्यादा चावल गायब है, तो जिले की बाकि दुकानों यदि हिसाब जोड़ दिया जाए तो आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, गरीबों के निवालों पर कितने बड़े स्तर पर डाका डाला जा रहा है।

डीएसओ ने जनता दर्शन में आयी शिकायत में जब एक अन्य मैसर्स असगरी बेगम उचित दर विक्रेता अहमद नगर को नोटिस देकर उनसे स्टॉक कम पाए जाने के बारे में जवाब तलब किया गया है। डीएसओ ने विगत दिवस आशियाना कालोनी स्थित राशन डीलर कमर जिया की दुकान पर छापा मारा। दुकान तो खुली पायी गयी लेकिन यहां भी दुकान बजाए कमर जिया के कोई नफीस संचालित कर रहे थे।

दरअसल इस दुकान की शिकायत एक उपभोक्ता द्वारा की गयी थी। जिसके बाद डीएसओ यहां पहुंचे थे। यहां से डीएसओ का काफिला सीधे हरि का पुल पहुंचा। यह दुकान किसी असगरी बेगम के नाम आवंटित है। इस दुकान को कोई नसीर अहमद संचालित कर रहा था। नसीर ने बताया कि असगरी बेगम बीमार हैं और चल फिर नहीं सकतीं। इसको लेकर डीएसओ ने असगरी बेगम को नोटिस थमा दिया है।

जिसमें कहा गया है कि किसी अन्य से दुकान का संचालन कराना अनुबंध का उल्लंघन है। कार्ड धारकों को ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। ऐसी शिकायतें बड़ी संख्या में डीएसओ को मिली हैं। नोटिस में साफ कहा गया है कि राशन की कालाबाजारी व मुनाफाखोरी की जा रही है। इसके अलावा स्टॉक में भी यहां कमी पायी गयी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts