– मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, पुलिस ने हथियार किया बरामद।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में प्रधान के घर हुई फायरिंग के आरोपी आशीष उर्फ मास्टर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उससे हथियार भी बरामद किया है।
रविवार रात पुलिस और स्वाट टीम ने उसे अरेस्ट किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उससे पुलिस ने तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। आशीष पर हस्तिनापुर थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि सतेंद्र कुमार पुत्र तेजपाल पाली गांव का रहने वाला है, उसकी तरफ से शिकायत मिली थी। उन्होंने अगस्त 2025 को प्राथमिक विद्यालय में सरकारी काम चल रहा था। तब मजदूर काम कर रहे थे। उसी वक्त गांव के रहने वाले आशीष पुत्र चमन सिंह, गृह उर्फ शिवम, कालू उर्फ प्रिंस आए और सतेंद्र के साथ गालीगलौज और जातिसूचक शब्द कहने लगे। उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
छह नवंबर को सतेंद्र का भाई लोकेंद्र बाइक से घर लौट रहा था। तभी आशीष, आकाश, सतीश के साथ तीन लोग पीछे से आए जातिसूचक शब्द बोलकर गाली देने लगे। उन्होंने लोकेंद्र पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। किसी तरह लोकेंद्र ने अपनी जान बचाई। इसके बाद भी आशीष उसके साथी लगाकार दोनों भाइयों को धमकाते रहे।
रात दो बजे आरोपी चार पहिया वाहन से लोकेंद्र, सतेंद्र के घर पहुंचे उनके माता, पिता सहित घरवालों पर लगभग 20 राउंड फायरिंग करके फरार हो गए। सतेंद्र की तरफ से हस्तिनापुर थाने में मुदकमा कराया गया था। लगातार पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगी थी। इसमें स्वाट टीम और थाना पुलिस ने मिलकर आरोपी आशीष को मुठभेड़ में अरेस्ट किया है।



