spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWorld Newsविनोद कांबली की मदद को आगे आया संगठन।

विनोद कांबली की मदद को आगे आया संगठन।

-


एजेंसी, मुंबई। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से बुधवार को अस्पताल में मुलाकात की और उनके हेल्थ के बारे में जानकारी ली। उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद यह मुलाकात की गई। अपनी इस मीटिंग के दौरान सरनाईक ने बताया कि वानर सेना संगठन के प्रयासों से कांबली को करीब 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन ने 5 लाख रुपए का योगदान दिया, जिससे अब तक कुल सहायता राशि 30 लाख रुपए हो गई है।

सरनाईक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरी राशि कांबली की पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। मंत्री ने ह्यवानर सेना संगठन के अध्यक्ष धनंजय सिंह के साथ वीडियो कॉल पर वित्तीय सहायता को लेकर चर्चा की। सरनाइक ने भरोसा जताया कि कांबली के स्वास्थ्य में जल्द ही सुधार होगा और उन्होंने इस दौरान पूर्व क्रिकेटर के परिवार को मजबूत बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया।सरनाइक ने कहा, ह्यविनोद मेरा दोस्त है और मैं उसकी हेल्थ अपडेट जानने के लिए व्यक्तिगत रूप से उससे मिलना चाहता था। क्रिकेट के मैदान पर उसने कई शतक और दोहरे शतक लगाए हैं।

अब उसे जीवन में शतक लगाना है और कई भावी क्रिकेटरों को प्रेरित करना है। इस दौरान सरनाइक ने कांबली की शादी की यादें भी ताजा कीं और भरोसा दिलाया कि उसके इलाज की जिम्मेदारी सभी लोग उठा रहे हैं।बता दें कि विनोद कांबली की हालत स्थिर बताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार भी हो रहा है।

क्रिसमस के मौके पर उनसे मिलने आए सभी लोगों का विनोद कांबली ने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ह्यमेरा स्वास्थ्य स्थिर है। कई लोगों ने मेरी मदद की पेशकश की है और मैं उनके सभी समर्थन के लिए आभारी हूं। इस दौरान कांबली ने अपने सभी फैंस और भारत के नागरिकों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस दौरान मिले प्यार और प्रोत्साहन को स्वीकार किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts