Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपांच माह की गर्भवती निकली नवविवाहिता

पांच माह की गर्भवती निकली नवविवाहिता

-

– शादी के एक माह बाद हुआ खुलासा, पंचायत ने खत्म कराया रिश्ता

प्रयागराज। एक माह पहले जिस लड़की की शादी हुई थी वह पांच माह की गर्भवती निकली। डॉक्टर की बात सुनकर ससुरालियों के होश उड़ गए। परिजनों ने मायके वालों और शादी कराने वाले अगुवा को बुलाकर खरी खोटी सुनाई। इस मामले में हुई रिश्तेदारों की पंचायत में रिश्ते को खत्म करा दिया गया। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा है। लड़की के अनुसार उसके जीजा ने ही शादी से पहले गलत कार्य किया था।

14 अप्रैल को एक बरात प्रतापगढ़ से मऊआइमा आई थी। वधु विदा होकर वर के घर प्रतापगढ़ गई थी। चार दिन बाद दुल्हन विदा होकर मायके आई। लड़का दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दोनों परिवार हंसी खुशी से रह रहे थे। 16 मई को वर पक्ष के लोग दुल्हन को फिर विदा कराकर प्रतापगढ़ ले गए। दूसरे दिन दुल्हन के पेट में अचानक दर्द होने लगा और उसकी तबियत बिगड़ने लगी।

ससुरालियों ने गांव के झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया तो उसने कुछ दवाएं दीं, लेकिन आराम नहीं हुआ। तबियत अधिक बिगड़ते देख परिवार के लोगों ने रविवार को दुल्हन को एक बडे डॉक्टर को दिखाया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन गर्भवती है और उसके पेट में पांच माह का बच्चा है। यह सुनकर कर ससुरालियों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसकी सूचना लड़की के मायके को देकर बुलाया गया। इसको लेकर काफी पंचायत चली।

सोमवार को मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के शादी के अगुवा कारों को बुलाकर सब कुछ बताया गया, तो मालूम हुआ कि नव विवाहिता के पेट में जो बच्चा पल रहा है वह उसके जीजा का है। जब लड़की के जीजा को इसकी खबर लगी तो वह रफूचक्कर हो गया। मामला आगे न बढे और इज्जत बची रहे इसकी दुहाई दी गई। लेकिन ससुरालियों ने प्रतापगढ़ के 112 नंबर की पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों में संबंध विच्छेद करवा कर लड़की को उसके मायके भेज दिया।

लड़का अपनी इज्जत को बचाते हुए दिल्ली चला गया। सोमवार को लड़की को लेकर उसके परिजन मऊआइमा न लाकर रिश्तेदार के यहां पंजाब भेज दिए। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की के परिजन अपने दामाद को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि यदि वह थाना पुलिस करते हैं, तो उनकी पहली बेटी की जिंदगी खराब हो जाएगी। अब पंजाब में गर्भपात करवा के लडकी को लाया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts