spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeन्यूज़Meerut crime news: छेड़छाड़ के आरोपी की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़...

Meerut crime news: छेड़छाड़ के आरोपी की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी

-

  • बहन से छेड़छाड़ के आरोपी की गोली मारकर हत्या
  • पुलिस मुठभेड़ में सुबह पकड़ा गया हत्यारोपी, पैर में गोली लगने से घायल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थानाक्षेत्र के गांव जाहिदपुर में बहन के साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में भाई की हत्या करने वाले बदमाश की मंगलवार देर रात हत्यारोपी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि, दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने घायल हुए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और फरार बदमाश की तलाश में जुट गई। पुलिस को आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस सहित मोटरसाइकिल बराबर की है।

दरअसल, जाहिदपुर का रहने वाला 22 साल का साजिद पड़ोस के रहने वाले साजिद पुत्र जमील की बहन के साथ काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था। जानकारी मिलने के बाद साजिद ने उसका विरोध किया। लेकिन साजिद नहीं माना। जिसके बाद मंगलवार रात साजिद पुत्र जमील ने छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी साजिद को फोन कर एक मंडप पर बुलाया, जहां साजिद और उसके साथी आफताब ने साजिद को शराब पिलाई और उसके बाद उसकी पिटाई कर गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर साजिद और आफताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस लगातार हत्यारोपी को तलाश कर रही थी।

पुलिस बुधवार सुबह जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो, उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी गोलाबारी में एक युवक के पैर में गोली लग गई। जबकि, उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम साजिद पुत्र जमील बताया। घटना के बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया और फरार हुए बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts