spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद, सुभारती चौकी से कुछ दूरी पर...

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद, सुभारती चौकी से कुछ दूरी पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

-

  • छात्र पर हमला, सुभारती चौकी से कुछ दूरी पर बदमाशों ने मारी गोली।
  • हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती। जांच में जुटी पुलिस।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर वारदात को अंजाम दे डाला। रविवार देर रात बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों ने मेरठ-दिल्ली हाईवे पर मास रिजॉर्ट के पास छात्र सेजल पुत्र अजीज निवासी बागपत को गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, घायल सेजल सुभारती विश्वविद्यालय का छात्र है। बदमाशों ने सुभारती चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। गोली छात्र के पेट में जा लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी छात्रों और राहगीरों की मदद से सेजल को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात की सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। हालांकि, हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल जानी पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts