spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ में महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मनचले गिरफ्तार, थाने...

मेरठ में महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मनचले गिरफ्तार, थाने में सॉरी कहते नजर आए आरोपी

-

  • नौचंदी मेले में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले गिरफ़्तार।
  • थाने में सॉरी कहते नजर आए आरोपी, बोले- अब कभी ऐसी गलती नहीं होगी, किसी को नहीं छेड़ेंगे।
  • पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी मेले में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों पर अश्लील कमेंट और अभद्रता करने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों की अच्छे से खातिर की इस दौरान दोनों मनचले पुलिस से माफी मांगते दिखे। दोनों बदमाश बोल रहे थे कि सर सॉरी गलती हो गई है आज के बाद किसी लड़की को नहीं छेड़ेंगे और सभी लड़कियों को अपनी मां-बहन के समान समझेंगे। जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाशों ने नौचंदी मेले में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों पर अश्लील कमेंट किए थे जिनका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी पुलिस ने दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार कर लिया उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों मनचले बदमाश विशेष सॉरी बोलते नजर आ रहे हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौचंदी ग्राउंड में लगे ऐतिहासिक मेला नौचंदी में दो युवकों ने मेले का वीडियो बनाया और मेले में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबलों पर अभद्रता कर दी थी। आरोपियों द्वारा बनाए गए वीडियो में महिला कांस्टेबल पर अश्लीलता की गई और वीडियो बनाकर आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया था वीडियो संज्ञान में आने पर हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की थी और उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। वही वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार रात को नौचंदी पुलिस ने वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम गली नंबर 10 जाकिर कॉलोनी निवासी अमन सैफी और समीर सैफी बताए हैं।

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालो ने थाने में उठक बैठक लगाई और कान पकड़कर महिलाओं का सम्मान करने की बात कही। पुलिस कस्टडी में मौजूद दोनों आरोपियों ने सभी महिलाओं को माँ बहन की नजर से देखने की बात कहते हुए माफी मांगी। पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts