Homeउत्तर प्रदेशMeerutकांवड़ यात्रा में जाट महासभा के कांवड़िए मेरठ पहुंचे

कांवड़ यात्रा में जाट महासभा के कांवड़िए मेरठ पहुंचे

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। टोल प्लाजा पर जाट महासभा के कांवड़ियों का आगमन हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र विहार चौधरी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि वे 11 तारीख को कावड़ यात्रा के लिए निकले थे। 16 तारीख को मेरठ टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने 65 लीटर जल के साथ यात्रा की।
उनके साथी भी क्रमश: 61 और 51 लीटर जल लेकर चल रहे हैं। यात्रा के दौरान जहां-जहां जाट समाज के लोग मिले, वहां कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

मेरठ टोल प्लाजा पर भी स्थानीय लोगों ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उनका दल शिवरात्रि पर जलाभिषेक करेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts