Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: बाप ने छह माह की बेटी को फर्श पर पटका,...

Meerut News: बाप ने छह माह की बेटी को फर्श पर पटका, पत्नी को भी घर से निकाला

-

– पीड़िता का आरोप हैं दहेज की डिमांड पूरी न होने पर खोया आपा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट के रहने वाले एक युवक ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर अपनी छह महीने की बेटी को फर्श पर पटक दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित पत्नी भरी ठंड में मासूम को लेकर थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

लिसाड़ी गेट के श्यामनगर की रहने वाली अलीशा ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले श्यामनगर के रहने वाले शरिक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी पति शादी के कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न करने लगा था। आरोपी ने एक साल पहले उसे गंजा भी कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि मामला पुलिस में पहुंचने के चलते आरोपी ने माफी मांगते हुए आगे से गलती न करने की बात कही थी।

पीड़िता ने बताया कि अब उसको एक छह महीने की बेटी भी है। आरोपी पीड़िता से मोटरसाइकिल और नकदी की मांग कर रहा था। पीड़िता ने अपने घर से मोटरसाइकिल और नकदी लाने से इनकार किया, तो आरोपी ने रविवार देर रात अपनी छह महीने की बेटी को फर्श पर दे मारा और पत्नी की पिटाई करते हुए उसे घर से भगा दिया।

पीड़िता भारी ठंड में अपनी छह महीने की बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts