spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसेना के जवान पर लाठी डंडों से हमला करने वाला आठवां आरोपी...

सेना के जवान पर लाठी डंडों से हमला करने वाला आठवां आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

-

  • भूनी टोल पर सेना के जवान को बंधक बनाकर लाठी डंडों से जानलेवा हमला करने वाला आठवां आरोपी रवि भी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
  • सीसीटीवी फुटेज से हुई गिरफ्तारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर थानाक्षेत्र के भूनी टोल पर सेना के जवान कपिल को बंधक बनाकर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर गुंडई करने वाला आठवां आरोपी रवि भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने रवि को करनावल के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसे कोर्ट के पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब तक पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दरअसल, मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके के गोटका गांव के रहने वाले कपिल सेना में जवान हैं और जब वो छुट्टी बिताकर श्रीनगर के लिए रवाना हो रहे थे तो भुनी टोल पर उनके साथ टोलकर्मियों ने मारपीट की थी और खंभे से बांधकर लाठी डंडों से बर्बरता की थी। विरोध करने पर भाई शिवम और सुधीर को भी पीटा था। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने टोल पर धावा बोल दिया था और जमकर तोड़फोड़ की थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts