Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

मेरठ में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

-

  • मेरठ में कांग्रेसियों ने सद्भावना के साथ मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, कहा- दूरदर्शी नेता होने के साथ आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गांधी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज बुढ़ाना गेट पर कांग्रेस कार्यालय में महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा राजीव गांधी की 81वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुये सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के भविष्य के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ ली। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होकर लालकुर्ती स्थित प्रेम निवास और प्यारेलाल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने गरीब और असहाय लोगों को फल वितरित किए।

 

मेरठ में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

Video News | Meerut

 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, दूरदर्शी नेता और आधुनिक भारत के शिल्पकार राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार किया।

उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखी, जिससे आज भारत डिजिटल युग में अग्रणी है। साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नए सुधार लागू कर युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts